• Mon. Feb 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अरब और मुस्लिम देशों का ‘नेटो’, क्या फिर से तैयारी तेज हो रही है?

Byadmin

Feb 16, 2026


तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के सऊदी अरब दौरे के बाद से एक बार फिर से इस्लामिक नेटो के गठन पर चर्चा तेज़ हुई है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के सऊदी अरब दौरे के बाद से एक बार फिर से इस्लामिक नेटो के गठन पर चर्चा तेज़ हुई है

अमेरिका के ईरान पर संभावित हमले की तैयारी के लिए सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की ख़बरों के बीच एक बार फिर से अरब-इस्लामी राजनीतिक और सैन्य गठबंधन के गठन का मुद्दा चर्चा में आ गया है.

मुस्लिम देशों के गठबंधन का विचार सितंबर 2024 में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने दिया था. उस समय उन्होंने मुस्लिम देशों को इसराइल की तरफ़ से पैदा हो रहे ‘बढ़ते विस्तारवादी ख़तरे’ के ख़िलाफ़ एकजुट होने का आह्वान किया था.

सितंबर 2025 में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी ‘इस्लामिक नेटो‘ स्थापित करने की बात कही थी.

बीते साल 17 सितंबर को पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौते पर हस्ताक्षार होने के बाद इस्लामिक नेटो बनाने के विचार ने ज़ोर पकड़ा है.

रेचेप तैय्यप अर्दोआन की हालिया सऊदी अरब और मिस्र की यात्राओं के मद्देनज़र अरब मीडिया में एक बार फिर से इस्लामिक नेटो के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है.

By admin