• Sun. May 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अर्थव्यवस्था को संकट में तो नहीं डाल देगी किफ़ायत की प्रधानमंत्री की अपील? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ – द लेंस

Byadmin

May 17, 2026


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए देशवासियों से अपील की है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

ईरान जंग शुरू होने पर कई विशेषज्ञों का मानना था कि अगर यह लंबा चला तो दुनिया भर में लोगों के इस्तेमाल की चीज़ों की क़ीमतें बढ़ेंगी और महंगाई एक बड़ी समस्या बन सकती है.

होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने के बाद से आशंका जताई जाती रही है कि भारत में भी तेल और गैस की कमी हो सकती है.

पिछले महीने देश में रसोई गैस के लिए बहुत से लोग समय से सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत करते दिखे. इस पूरे दौर में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में बहुत बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली. सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटा दी.

लेकिन इस हफ़्ते अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक अपील की. उन्होंने लोगों से पेट्रोल और डीज़ल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, एक साल तक सोना न ख़रीदने, घर से काम करने और किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50 फ़ीसदी तक कम करने की अपील की है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin