• Fri. Mar 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अलविदा जुमा आज:26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका – Eid Ul Fitar: Alvida Juma Today, Rare Occurrence Of Five Fridays In Ramadan After 26 Years

Byadmin

Mar 20, 2026


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi

Updated Fri, 20 Mar 2026 12:34 AM IST

 Alvida Juma Today: इस बार रमजान में 26 साल बाद पांच जुमों का दुर्लभ संयोग बना है। अलविदा जुमा आज अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया जाएगा।


Eid Ul Fitar: Alvida Juma Today, Rare Occurrence of Five Fridays in Ramadan After 26 Years

नमाज अता करते हुए
– फोटो : बासित जरगर



विस्तार

इस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे हैं। इस रूहानी संयोग ने इबादत और दुआओं की अहमियत को और बढ़ा दिया है।

Trending Videos

अलविदा जुमा आज अकीदत के साथ अदा होगा

आज रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया जाएगा। यह दिन रमजान के रुखसत होने का पैगाम देता है और मुसलमानों के लिए इबादत, तौबा और दुआओं का खास मौका होता है।

यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन: मेरठ से आजाद को उठा ले गई ATS,पुलिस ने पत्नी का मोबाइल कब्जे में लिया, घर भी खंगाला

By admin