इमेज स्रोत, YT/@bjp
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मौजूदगी के दौरान ‘कुछ निर्देशों’ को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
शनिवार को आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था.
ओवैसी ने आरोप लगाया, “मीडिया ने यह भी बताया है कि ‘कहा गया कि जब वैदिक मंत्र पढ़े जाएंगे तो सबको खड़े होना पड़ेगा.’ भारत के संविधान में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सरकारी शिक्षा संस्थानों में किसी भी तरह से धार्मिक चीजों को न तो पढ़ाया जा सकता है और ने ऐसा कुछ किया जा सकता है.”
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत का संविधान लोगों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने को कहता है, लेकिन यह उसके विपरीत था.
पीएम मोदी ने कहा था, “…सारे स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं, लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा. मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा.”