• Sun. Mar 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आईपीएल 2026: पहले ही मैच में छाए कोहली, पूर्व क्रिकेटर बोले- ‘विराट रन मशीन’

Byadmin

Mar 29, 2026


विराट कोहली

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, विराट कोहली ने नाबाद 69 रन बनाए

पढ़ने का समय: 5 मिनट

शनिवार शाम को जब आईपीएल के मौजूदा सीज़न में हैदराबाद और आरसीबी की टीमें बेंगलुरु के मैदान पर उतरीं तो यह मुक़ाबला भी टूर्नामेंट के जाने-पहचाने अंदाज़ में दिख रहा था.

लेकिन जब मैच ख़त्म हुआ तो एक अलग ही तस्वीर सामने नज़र आने लगी और भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली क्रिकेट प्रेमियों के बीच छा गए.

अपने क्रिकेट करियर के बेहतरीन समय में कोहली को जिस तरह की प्रशंसा मिली, कुछ वैसा ही इस मैच के बाद नज़र आने लगा.

दरअसल, विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ आसान जीत दिलाई.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin