• Thu. Apr 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आईपीएल 2026: लखनऊ की हार के बाद ऋषभ पंत और संजीव गोयनका का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

Byadmin

Apr 2, 2026


ऋषभ पंत

इमेज स्रोत, ANI

पढ़ने का समय: 4 मिनट

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत फिर चर्चा में हैं.

बुधवार रात को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों लखनऊ की 6 विकेट से हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऋषभ पंत, कोच जस्टिन लैंगर और एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका चर्चा करते नज़र आ रहे हैं.

गोयनका ने इसके बाद एक्स पर मैच के बाद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह एक लंबा सीज़न है, और ऐसे मोमेंट किसी चीज़ को बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मज़बूती के साथ वापसी करेंगे. हमारे फैंस से कहना चाहता हूँ- आज आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और मज़बूती से लौटेंगे. इस सीज़न लखनऊ सुपर जायंट्स की कहानी अभी बहुत दूर तक लिखी जानी बाकी है.”

इस वीडियो पर सोशल मीडिया में काफ़ी सारे लोग रिएक्ट कर रहे हैं और इसे केएल राहुल पार्ट-2 बता रहे हैं.

साल 2025 के आईपीएल सीज़न के दौरान भी एक मैच में पंजाब ने लखनऊ को जब हरा दिया था तो मैच के बाद पंत और संजीव गोयनका का एक वीडियो काफ़ी वायरल हुआ था. इसमें संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच काफ़ी गंभीरता से बात हो रही थी.

By admin