नई दिल्ली: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में 7 दिग्गज क्रिकेटर्स की एंट्री हो गई है। आईसीसी ने इसमें 5 पुरुष और दो महिला क्रिकेटर को शामिल किया है। लंदन में आईसीसी का कार्यक्रम ए डे विथ द लीजेंड्स का आयोजन किया गया। इसके दौरान इयान बिशप ने हॉल ऑफ फेम में शामिल खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। 2009 में शुरू हुई इस हॉल ऑफ फेम में अब तक 115 नाम थे। अब 7 नामों की एंट्री के साथ इसकी संख्या 11 हो गई है।
महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल
महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले क्रिकेटर्स में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप के साथ 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 17266 रन है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है।
इन दिग्गजों को भी मिली एंट्री
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा साउथ अफ्रीका के दिग्गज ओपनर रहे हाशिल अमला का नाम भी है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर रहे मैथ्यू हेडन को भी इसमें जगह मिली है। एक समय हेडन के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी 380 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड था।