• Wed. Nov 26th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘आई लव यू शिवानी,’ बिलासपुर में मिली पति-पत्नी की लाश, लिपस्टिक से लिखे सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

Byadmin

Nov 26, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में रहने वाले दंपतीकी लाश कमरे में मिली है। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वहीं, पत्नी की लाश बिस्तर पर था। युवक ने दीवार पर पत्नी की लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। इसमें एक युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सरकंडा टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि भूकंप अटल आवास में रहने वाली नेहा उर्फ शिवानी तांबे और प्रेम तांबे निजी कंपनी में सफाई कर्मी थे। उन्होंने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर तक दोनों पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले।

मां ने तोड़ा दरवाजा तो…

इसी दौरान शिवानी की मां रीना उनके घर पर आई। उसने धक्का देकर घर का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में उनकी बेटी बिस्तर पर पड़ी थी। दामाद की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसे देखकर महिला की चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। तत्काल इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी गई। तब पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया।

किसी दूसरे युवक के संपर्क में थी युवती

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे की दीवार पर एक नोट लिखा था। इसमें युवक ने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक से बात करने और उर्जा पार्क के पास उन्हें पकड़ लेने की बात लिखी थी। युवक ने अपनी और पत्नी की मौत का जिम्मेदार राजेश विश्वास को बताया है। उसने दीवार पर राजेश का मोबाइल नंबर भी लिख दिया है।

पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी

टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। वहीं, सुसाइड नोट पर युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह किया है। इससे आशंका है कि युवक ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

बच्चे गए थे स्कूल

पत्नी की जिस समय लाश मिली, बच्चे स्कूल गए हुए थे। उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्हें स्वजन स्कूल से लेकर आए। बच्चों को जब पता चला कि उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं, वे दहाड़े मारकर रोने लगे। इधर परिवार के लोगों का भी हाल बुरा था। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बच्चों को संभाला। पुलिस की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया।

लव यू शिवानी

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका जाहिर की। साथ ही अपनी बात नहीं मानने की बात भी लिखी। युवक को इसका जिम्मेदार भी बताया। इसके बाद उसने आइ लव यू शिवानी भी लिखा था।

By admin