• Tue. Apr 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘आज एक सभ्यता की मौत होगी… 47 साल पुराने राज का अंत’, ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

Byadmin

Apr 7, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने लिखा है कि वो ऐसा नहीं करना चाहते हैं लेकिन शायद ऐसा हो सकता है

पढ़ने का समय: 4 मिनट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे चेतावनी देते हुए कहा है कि मंगलवार रात “एक पूरी सभ्यता की मौत होने वाली है.”

ट्रंप ने ईरान को समझौता करने के लिए मंगलवार को वॉशिंगटन समय के अनुसार रात 8 बजे तक का समय दिया है.

ईरान की ओर से अभी तक किसी समझौते को लेकर सहमति नहीं बनी है. साथ ही ट्रंप के ताज़ा बयान पर ईरान की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है.

हालांकि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने ताज़ा बयान जारी कर कहा है कि उसने अभी तक संयम दिखाया है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin