Weather Forecast, आज का मौसम 29 जून 2025: दिल्ली में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, अभी मॉनसून का इंतजार राजधानी के लोगों को है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में अभी भी मॉनसून का इंतजार
दिल्ली में मॉनसून का इंतजार अभी भी जारी है। शनिवार को मॉनसून ने दस्तक तो दी, लेकिन पूरी तरह से प्रवेश नहीं कर पाया। कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन IMD ने अभी तक मानसून के आगमन का ऐलान नहीं किया है। IMD के मुताबिक, स्थितियां अनुकूल हैं और जल्द ही मानसून पूरी तरह से दिल्ली में प्रवेश कर जाएगा। राजधानी के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों, और NCR शहरों नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शनिवार को बारिश हुई।
मौसम विभाग का क्या है कहना
मॉनसून को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिल्ली के एक बड़े हिस्से में अभी भी बारिश नहीं हुई है। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के दक्षिण में एक ट्रफ है, जिसे अभी उत्तर की ओर बढ़ना है और फिर मॉनसून आएगा। शनिवार को झमाझम बारिश आई लेकिन सफदरजंग स्थित बेस वेदर स्टेशन सहित शहर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज नहीं की गई। मयूर विहार, पालम, आयानगर और जफरपुर उन इलाकों में शामिल थे जहां बारिश हुई, हालांकि पूरे शहर में आसमान बादलों से ढका रहा।
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश की उम्मीद जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया। आज अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा की गुणवत्ता फिर से ‘संतोषजनक’ स्थिति में है। 0 से 500 के पैमाने पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 97 था, जबकि पिछले दिन यह 76 था।
अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून की एंट्री
अब तक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में एक छोटे से हिस्से को छोड़कर देश के लगभग सभी हिस्सों को कवर कर लिया है। अच्छी खबर यह है कि दिल्ली NCR में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में मानसून आ जाएगा। उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्यों में भी कई जगहों पर बारिश हो रही है। वहीं IMD ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
जानें आज आपके यहां कितना रहेगा तापमान
क्रम | शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
1. | दिल्ली | 33 | 27 |
2. | मुंबई | 28 | 26 |
3. | कोलकाता | 31 | 26 |
4. | चेन्नई | 35 | 28 |
5. | अहमदाबाद | 27 | 24 |
6. | हैदराबाद | 31 | 25 |
7. | पटना | 34 | 27 |
8. | रांची | 26 | 23 |
9. | बेंगलुरु | 28 | 22 |
10. | जयपुर | 28 | 25 |
11. | चंडीगढ़ | 33 | 24 |
12 | अमृतसर | 33 | 27 |
13 | रायपुर | 30 | 26 |
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
केरल के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, केरल के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, त्रिशूर, मलप्पुरम और वायनाड में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के अलावा, उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में भी मूसलाधार बारिश की आशंका है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हो रहा है। बीते दिन भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे कई रास्ते बंद हो गए।
एमपी, महाराष्ट्र से लेकर उत्तराखंड तक बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। आज अलीराजपुर, टीकमगढ़, नीमच, सीहोर, धार, हरदा और बड़वानी जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। अलीराजपुर, झाबुआ, बालाघाट, मंडला और धार में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के अलावा, उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा और केरल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल के पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की में भारी बारिश की आशंका है। त्रिशूर, मलप्पुरम में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।