• Sun. Jun 8th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

आज का मौसम 8 जून 2025: दिल्ली में तपाने वाली गर्मी शुरू… यूपी, बिहार, राजस्थान समेत देश के इन हिस्सों में भी चढ़ा पारा, पढ़िए वेदर अपडेट – weather forecast 8 june 2025 aaj ka mausam kaisa rahega delhi ncr up bihar rajasthan temprature rain alert

Byadmin

Jun 8, 2025


आज का मौसम 8 जून 2025: दिल्ली में एक बार फिर पसीने छुड़ाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आने वाले 4-5 दिनों तक पारा चढ़ा रहेगा।पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहेगा। धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है। 9 और 10 जून को भी धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद 11 से 13 जून के बीच हवाएं मंद हो जाएंगी। 12 और 13 जून को आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। उधर आज से यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान में भी पारा चढ़ने वाला है। अधिकतम तापमान 40 से ज्यादा रहने की संभावना है।

यूपी में भीषण गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी हो गया है। इस समय दिन के वक्त तेज धूप के कारण ठीक-ठाक गर्मी हो रही है। साथ ही रात में भी अब गर्मी होने लगी है। प्रदेश में 11 जून से बारिश होने की संभावना है। जबकि इससे पहले गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है। इसी क्रम में 8 जून को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में लू और बारिश का अलर्ट नहीं जारी हुआ है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 41 29
मुंबई 22 26
कोलकाता 30 28
चेन्नई 36 28
बेंगलुरु 30 22
हैदराबाद 34 26
अहमदाबाद 37 27
पुणे 29 24
जयपुर 41 29
लखनऊ 39 31

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड ये सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक रूप से बदल छाए रहेेंगे। देहरादून का अधितकम तापमान 36 और न्यूनातम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी 10 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है। इसके चलते चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को धूप और बादलों के बीच सुहावने मौसम में सफर करने की अलग ही अनुमति हो रही है।

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी

राजस्थान के कई इलाके फिर से भीषण गर्मी की चपेट में हैं जहां शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी कुछ दिनों में गर्मी के और बढ़ने का अनुमान है। इसके अनुसार शनिवार दिन में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आठ से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रह सकता है। बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आठ से 10 जून के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी हवाएं चलेंगी।

By admin