• Mon. Jul 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आठ राज्यों में 41 अपराधों का इनामी बदमाश काला ईरानी भोपाल से गिरफ्तार

Byadmin

Jul 27, 2026


डिजिटल डेस्क, भोपाल। लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश काला ईरानी को भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था।

उपनिरीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपित के खिलाफ अब तक 41 आपराधिक प्रकरण सामने आए हैं। इनमें चोरी, लूट और डकैती के मामले सबसे अधिक हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उससे अन्य वारदातों और उसके साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही जिन राज्यों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं, वहां की पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना भेज दी गई है।

By admin