• Fri. Mar 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘आधे घंटे में ही फाइनल खत्म…!’:गांगुली ने कीवियों की बड़ी गलती बताई; कहा- गंभीर टीम इंडिया को महान बनाएंगे – “new Zealand Lost The Final By 7:30 Pm”: Sourav Ganguly Slams Tactical Blunder After India’s T20 World Cup Win

Byadmin

Mar 13, 2026


"New Zealand Lost The Final By 7:30 PM": Sourav Ganguly Slams Tactical Blunder After India's T20 World Cup Win

सौरव गांगुली, सूर्यकुमार और गंभीर
– फोटो : ANI

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी चार मैचों में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से हावी रही। सेमीफाइनल और फाइनल में तो टीम इंडिया ने दो बार 250+ रन बना दिए। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 का विशाल स्कोर बनाया और मैच सात रन से जीत लिया। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज जारी रखा। फाइनल में भारत ने 255/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 96 रन से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की कामयाबी के बाद सौरव गांगुली का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह न्यूजीलैंड के टॉस फैसले से काफी हैरान थे। साथ ही गांगुली ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ की और कहा कि टीम उनके अंदर कई खिताब जीतेगी, खासतौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में।

Trending Videos

By admin