इमेज स्रोत, Punit PARANJPE / AFP via Getty
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर
ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उनके कोचिंग के तरीक़े और
सोशल मीडिया पर बहस से जुड़े सवाल का जवाब दिया है.
गौतम गंभीर से सवाल किया गया था कि ‘जब टीम अच्छा नहीं करती, तो सोशल मीडिया पर बहुत बातें होती हैं. लेकिन पर्दे के पीछे
खिलाड़ियों के साथ आपका जो प्रयास है, उन्हें
हैंडल करने की जो व्यक्तिगत प्रक्रिया है, अगर आप
इसे समझा पाओ कि आपकी तरफ़ से कितना एफ़र्ट डाला जाता है?’
इस पर गौतम गंभीर ने कहा,
“सबसे पहली बात तो ये है कि मेरी
जवाबदेही किसी सोशल मीडिया की तरफ़ नहीं है. मेरी जवाबदेही सबसे ज़्यादा उन 30
लोगों की तरफ़ है, जो ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं…
इसके अलावा मेरी जवाबदेही न पहले कभी थी, न आज है
और न आगे रहेगी.”
उन्होंने कहा, “भले ही मैंने कोच के तौर पर दो आईसीसी ट्रॉफ़ी
जीती हों, वह मैटर नहीं करती. आगे भी आने वाले
समय में मुझे लगता है कि मेरे कोचिंग के कार्यकाल में वो 30 लोग सबसे ज़्यादा मैटर
करते हैं, बाकी और कोई मैटर नहीं करता.”
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है.
इससे पहले भारत ने 2024 और 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.