• Sat. Feb 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आम लोग हैं भारत के बड़े दानदाता, हर साल करते हैं 540 अरब रुपये दान

Byadmin

Feb 21, 2026


भारत में आम लोगों का किया 40–45% दान धार्मिक संस्थाओं को जाता है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत में आम लोगों का किया 40–45% दान धार्मिक संस्थाओं को जाता है

भारत की परोपकार की कहानी बड़े लोगों के बड़े दान से शुरू होती है. इसमें कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर के बजट, अरबपतियों के वादे और बड़े-बड़े फाउंडेशन शामिल होते हैं. लेकिन एक नई रिपोर्ट कहती है कि भारतीय उदारता का असली इंजन कहीं ज़्यादा साधारण है- और बहुत व्यापक भी.

अशोका यूनिवर्सिटी के सेंटर फ़ॉर सोशल इम्पैक्ट एंड फ़िलॉन्थ्रोफ़ी (सीएसआईपी) ने ‘हाउ इंडिया गिव्स 2025’ रिपोर्ट तैयार की है.

यह रिपोर्ट इस पारंपरिक धारणा को चुनौती देती है कि संगठित और संस्थागत धन ही देश की परोपकार की नाव को खे रहा है. इसके बजाय, यह बताती है कि इसे चलाने वाली विशाल शक्ति है: आम घर-परिवार.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में घरों से दिया जाने वाला कुल दान सालाना लगभग 540 अरब रुपये (करीब 6 अरब डॉलर) आँका गया है. इसमें नकदी, वस्तुओं के रूप में योगदान और स्वेच्छा से सेवा देना शामिल है.

By admin