• Sun. Mar 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई अमेरिका और इसराइल के हमले में मारे गए, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

Byadmin

Mar 1, 2026


ख़ामेनेई

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि ईरान के सरकारी मीडिया ने की है

पढ़ने का समय: 4 मिनट

अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है.

शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था.

इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थी.

ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं.”

By admin