• Mon. Mar 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आयातुल्लाह ख़ामेनेई को मारने वाले मिशन की सारी डिटेल्स: कब, कहां, कैसे बनाया टारगेट

Byadmin

Mar 2, 2026


ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली हुसैनी खामेनेई के फोटो वाले होर्डिंग लिए हुए, यमन और ईरान के झंडे, हथियार दिखाते हुए समर्थक‑ईरान प्रदर्शनकारी नारे लगाते हैं, क्योंकि वे 1 मार्च 2026 को सना, यमन में संयुक्त राज्य अमेरिका और इसराइल के ईरान पर किए गए हवाई हमलों और ईरान के सर्वोच्च नेता और कई सैन्य अधिकारियों की हत्या की निंदा करने वाली रैली में हिस्सा ले रहे हैं.

इमेज स्रोत, Mohammed Hamoud/Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है

वो हमला, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हुई, आधी रात में नहीं बल्कि दिन के उजाले में किया गया.

ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अमेरिका और इसराइल ने कुछ घंटे पहले मिली एक अहम ख़ुफ़िया जानकारी का फ़ायदा उठाने का फ़ैसला किया.

महीनों से, वे ऐसे ही मौक़े की तलाश में थे, जब ईरान के बड़े नेता और अधिकारी जुटें.

उन्हें पता चला कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई शनिवार सुबह सेंट्रल तेहरान के एक कंपाउंड में मौजूद रहने वाले हैं.

उन्हें उसी समय मिल रहे दूसरे बड़े सैन्य और इंटेलिजेंस अधिकारियों की लोकेशन का भी पता था.

By admin