• Sat. Aug 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में प्रोग्राम और ज़ोहरान ममदानी के विरोध पर अमेरिकी मीडिया में कैसी बहस

Byadmin

Aug 29, 2026


ज़ोहरान ममदानी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, न्यूयॉर्क के मेयर के तौर पर ममदानी से कई समूह मोहन भागवत के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने वाला कार्यक्रम न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी की टिप्पणी के बाद विवादों में घिर गया है.

अमेरिका स्थित कई हिंदू संगठनों ने भी इस कार्यक्रम का विरोध किया है. ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ नाम का यह कार्यक्रम मैडिसन स्क्वेयर गार्डन (एमएसजी) में आयोजित किया जा रहा है.

इसका आयोजन अमेरिकन ‘हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ फोरम कर रहा है.

मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर हो रहे विवादों को अमेरिकी मीडिया में भी ख़ासी तवज्जो मिली है.

कहा जाता है कि यह संगठन बीजेपी को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाता रहा है.

By admin