• Tue. Mar 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आर्टेमिस मिशन: पहला स्टॉप- चांद, दूसरा स्टॉप- मंगल? नासा के अभियान महत्वपूर्ण क्यों हैं?

Byadmin

Mar 31, 2026


यह तस्वीर मंगल ग्रह की सतह का एक डिजिटल चित्रण है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर मंगल ग्रह की सतह का एक डिजिटल चित्रण है

अगले कुछ दिनों में नासा आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसके तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की ओर रवाना किया जाएगा.

अंतरिक्ष में मौजूद हमारे सबसे नज़दीकी पड़ोसी के चारों ओर उनकी यह यात्रा आगे चलकर चंद्रमा पर उतरने और आख़िरकार वहां एक बेस बनाने का रास्ता तैयार करेगी.

नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम में कई सालों की मेहनत लगी है, हज़ारों लोग इससे जुड़े रहे हैं और अब तक इस पर क़रीब 93 अरब डॉलर ख़र्च हो चुके हैं.

लेकिन कुछ लोगों को यह सब देखकर यह एहसास होता है- ‘इसमें नया क्या है?’

पचास साल से भी पहले, अमेरिका के अपोलो मिशनों ने इतिहास रचा था, जब पहली बार इंसान ने चंद्रमा की सतह पर क़दम रखा था.

By admin