• Sun. Apr 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आशा भोसले को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Byadmin

Apr 12, 2026


आशा भोसले की आयु 92 वर्ष है (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, J. Quinton/WireImage/Getty

इमेज कैप्शन, आशा भोसले की आयु 92 वर्ष है (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 2 मिनट

मशहूर सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बीबीसी मराठी को इसकी पुष्टि की है.

92 वर्षीय आशा भोसले का इलाज इमर्जेंसी मेडिकल सर्विसेज़ यूनिट में चल रहा है.

वहीं उनकी छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी के सहयोगी रवि जैन से आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की है.

ऊषा मंगेशकर को जब यह ख़बर मिली तब वो पुणे में थीं और ख़बर मिलने‌ के बाद वह फ़ौरन मुंबई के लिए निकल गईं.

By admin