• Mon. Apr 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आशा भोसले को भारत और पाकिस्तान में नहीं बांटा जा सकता-हनीफ़ का व्लॉग

Byadmin

Apr 20, 2026


आशा भोसले

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने नोटिस भेजे हैं कि आशा जी के जाने की ख़बर के साथ-साथ उनके गाने क्यों चलाए गए

बाबू और ब्यूरोक्रेट्स, चाहे वे कहीं से भी हों, काफ़ी पढ़े-लिखे होते हैं और थोड़े चालाक भी होते हैं. क़ानून की किताब से कोई बारीक सी बात निकालकर उसके पीछे पड़ जाते हैं.

उन्हें अपनी गलियों और मोहल्लों में हंसती-खेलती और कभी-कभी रोती ज़िंदगी नज़र ही नहीं आती है.

वे अपने हाथ से लिखे क़ानून को भगवान का आदेश मानने लगते हैं.

भारत में आशा भोसले गुज़र गई हैं. 92 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ है. वह अपनी ज़िंदगी का पूरा आनंद लेकर गई हैं और कोई चार पीढ़ियों के लोग उनके गाए हुए गाने सुनते रहे हैं.

By admin