• Tue. Feb 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इमरान ख़ान के लिए सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से तीन मांगें रखीं

Byadmin

Feb 17, 2026


इमरान ख़ान और कपिल देव

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने एक पत्र पाकिस्तान सरकार को लिखा है

पढ़ने का समय: 5 मिनट

पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान ख़ान के स्वास्थ्य को लेकर पांच देशों के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तानी सरकार को पत्र लिखा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इन पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान की सरकार से मांग की है कि इमरान ख़ान के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनका बेहतर तरीक़े से इलाज कराया जाए.

इन 14 पूर्व कप्तानों की सूची में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, ईयान चैपल और किम ह्यूज़ तो वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क भी शामिल हैं.

इनके अलावा इंग्लैंड के माइक अथर्टन, नासिर हुसैन, माइक ब्रेयरली और डेविड गॉवर, वेस्ट इंडीज़ के क्लाइव लॉयड और न्यूज़ीलैंड के जॉन राइट ने भी इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin