• Fri. Mar 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इराक़ में अमेरिकी विमान हुआ क्रैश, अब तक क्या-क्या पता है?

Byadmin

Mar 13, 2026


अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक़ एयर मोबिलिटी के पास लगभग 400 टैंकर विमान हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी सेंट्रल कमान का कहना है कि यह घटना दुश्मन की गोलीबारी या अपनी सेना की गोलीबारी के कारण नहीं हुई (फ़ाइल फ़ोटो)
सारांश

  • अमेरिकी सेना का KC-135 रीफ़्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त
  • इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से दूसरा सुरक्षित उतरा
  • अमेरिकी सेना के मुताबिक़, ‘यह किसी दुश्मन के हमले या अपने ही बलों की गोलीबारी की वजह से नहीं हुआ’
  • राहत और बचाव कार्य जारी
  • विमान में कितने लोग सवार थे और क्या इसमें कोई हताहत हुआ, इसकी जानकारी नहीं
  • दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं
  • यह घटना ठीक कब हुई और बचाव अभियान ठीक किस जगह चलाया जा रहा है, इसकी भी जानकारी नहीं

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अमेरिकी सेना का एक केसी-135 रीफ़्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक़ में हादसे का शिकार हो गया है.

अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है. सेना ने बताया है कि विमान वहां गिरा जहां ‘दोस्त देश का एयर स्पेस’ था’.

इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से दूसरा विमान सुरक्षित उतर गया. री-फ़्यूलिंग विमान लड़ाकू विमान में हवा में ही ईंधन भरता है.

बीबीसी को अभी यह नहीं पता चल पाया है कि केसी-135 विमान कैसे गिरा लेकिन एक आशंका ये है कि ये विमान हवा में टकरा गए होंगे.

By admin