सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बतौर जज आठ न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने दो अप्रैल की बैठक में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। कॉलेजियम की बैठक में आठ न्यायिक अधिकारियों की इलाहाबाद हाई कोर्ट में बतौर जज नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है।
पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बतौर जज आठ न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में कोलेजियम ने दो अप्रैल की बैठक में एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
किसको-किसको मिलेगी नियुक्ति?
इसके मुताबिक कॉलेजियम की बैठक में आठ न्यायिक अधिकारियों की इलाहाबाद हाई कोर्ट में बतौर जज नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है।
यह नियुक्तियां जितेंद्र कुमार सिन्हा, अब्दुल शाहिद, संदीप जैन, तेज प्रताप तिवारी, संदीप जैन, अविनाश सक्सेना, मदन पाल सिंह और हरवीर सिंह की होनी हैं।
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप