• Wed. Mar 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में 5 गलतियां जो अक्सर लोग करते हैं, आपके यहां भी हो सकता है इंदौर जैसा हादसा – Indore Ev Charging Accident Safety Tips To Follow While Charging Electric Cars And Scooters

Byadmin

Mar 18, 2026



EV Charging Safety Guidelines: क्या आपके पास इलेक्ट्रिक कार है? क्या आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर पढ़कर आप चिंता में तो जरूर पड़ सकते हैं। दरअसल, इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- LPG Gas Cylinder Rule: बुक करने के कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर? नियम जानें

दरअसल, इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार भोर में एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई। ये आग इतनी तेजी से फैली की आग घर में रखे गैस सिलिंडरों तक पहुंच गई जिससे एक के बाद एक धमाके हुए और खबर लिखे जाने तक 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। इसलिए अगर आप भी अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…




Trending Videos

Indore EV Charging Accident Safety Tips to Follow While Charging Electric Cars and Scooters

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत।
– फोटो : Adobe Stock


इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?

पहली गलती

  • अगर आप इलेक्ट्रिक कार चार्ज कर रहे हैं, तो उसके अंदर न बैठें
  • न बच्चों को बैठने दें और न ही खुद बैठें
  • जहां पर चार्जिंग कर रहे हैं, वहां आप मौजूद रहें
  • ऐसा न करें कि कार को चार्ज पर लगाकर आप कहीं चले जाएं


Indore EV Charging Accident Safety Tips to Follow While Charging Electric Cars and Scooters

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत।
– फोटो : Adobe Stock


दूसरी गलती

  • एक्सटेंशन केबल से चार्ज करने से बचें
  • कई लोग घर पर गाड़ी को चार्ज करते समय एक्सटेंशन केबल या एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं
  • इससे ज्यादा दबाव पड़ने से एक्सटेंशन केबल या बोर्ड गर्म हो सकता है और शॉर्ट सर्किट हो सकता है
  • इसलिए ये गलती न करें


Indore EV Charging Accident Safety Tips to Follow While Charging Electric Cars and Scooters

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत।
– फोटो : Adobe Stock


तीसरी गलती

  • इस बात को सुनिश्चित करें कि सामान्य स्विच या वायरिंग पर कार चार्ज न करें
  • ध्यान दें कि चार्जिंग सामान्य वायरिंग या नॉर्मल सर्किट पर न हो, क्योंकि ये दबाव नहीं झेल पाते जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है
  • इसलिए कोशिश करें कि 15ए का सॉकेट या वॉल बॉक्स लगवाकर ही कार चार्ज करें


Indore EV Charging Accident Safety Tips to Follow While Charging Electric Cars and Scooters

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत।
– फोटो : Adobe Stock


चौथी गलती

  • कार को अगर रात को चार्ज कर रहे हैं, तो पूरी रात चार्ज पर लगाकर न छोड़ें
  • कई लोग कार को चार्ज पर लगाकर खुद सोने चले जाते हैं
  • ऐसा करने से बचें और कार को अपने सामने ही चार्ज करें और ठीक से चार्जर हटाकर स्विच ऑफ जरूर करें


By admin