• Fri. Apr 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइली एयर डिफ़ेंस को भेदने वाले ईरान के सस्ते ड्रोन: भारत क्या सबक ले सकता है?

Byadmin

Apr 3, 2026


ईरान के कम लागत वाले ड्रोन की काफ़ी चर्चा हो रही है

इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के कम लागत वाले ड्रोन की काफ़ी चर्चा हो रही है

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया में तबाही मचाने और जटिल रूप से तैयार किए गए एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में ईरान के कम लागत वाले कामिकाज़े शाहेद ड्रोन काफ़ी कारगर साबित हुए हैं. इन ड्रोन्स ने आधुनिक युद्ध और उसके आर्थिक समीकरणों में युद्ध का एक नया आयाम जोड़ दिया है.

पिछले एक महीने में खाड़ी क्षेत्र में फैली अराजकता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आधुनिक युद्धक्षेत्र में ड्रोन और वायु शक्ति की भूमिका कितनी अहम हो चुकी है. 2022 में रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह सैन्य सिद्धांत, हर जगह अपनाया जा रहा है.

शाहेद ड्रोन से हुआ भारी नुक़सान इस बात को उजागर करता है कि कम लागत वाले कामिकाज़े ड्रोन को बड़े पैमाने पर सैन्य हथियारों के जखीरे में शामिल करने का रणनीतिक फायदा कितना बड़ा हो सकता है.

भारत के लिए यह सबक बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मौजूदा संघर्ष के इलाक़े से भले ही कुछ हज़ार मील दूर हो, लेकिन इसकी सीमाएं ‘दुश्मनों’ से घिरी हैं.

By admin