• Wed. Feb 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइली मीडिया पीएम मोदी के इस दौरे को 2017 के दौरे से बिल्कुल अलग क्यों देख रहा है?

Byadmin

Feb 25, 2026


मोदी इसराइल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी इसराइल जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. वो 2017 में भी इसराइल के दौरे पर गए थे

पढ़ने का समय: 6 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को इसराइल पहुँच रहे हैं.

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह दूसरा इसराइल दौरा है. इससे पहले पीएम मोदी 2017 में इसराइल गए थे.

2017 में उनका इसराइल दौरा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा था. इसके बाद 2018 में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने भारत का दौरा किया था.

मोदी इस दौरे में इसराइली संसद को भी संबोधित करेंगे. विपक्ष चाहता है कि इस संबोधन में इसराइल के सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष आइज़ैक अमीत को आमंत्रित किया जाए.

पारंपरिक रूप से संसद के विशेष सत्र में ऐसा किया भी जाता है. लेकिन नेतन्याहू सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया है.

By admin