• Mon. Jun 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल के जवाबी हमले के बाद ईरान ने फ़िर से दाग़ी मिसाइलें, ट्रंप की बढ़ी चिंता

Byadmin

Jun 8, 2026


सात जून को ईरान की तरफ़ से छोड़ी गई मिसाइल वेस्ट बैंक सिटी के ऊपर आसमान में दिखी

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, सात जून को ईरान की तरफ़ से छोड़ी गई मिसाइल वेस्ट बैंक सिटी के ऊपर आसमान में दिखी
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

आईडीएफ़ का कहना है कि ईरान ने इसराइल की ओर फिर से मिसाइलें दाग़ी हैं. एक बयान में उसने कहा कि डिफ़ेंस सिस्टम ख़तरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं.

आई़डीएफ़ ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई अलर्ट मिले तो वे सुरक्षित ठिकानों में चले जाएं.

इससे पहले ईरान ने रविवार को इसराइल पर कई मिसाइलें दाग़ी हैं. इसके जवाब में इसराइल ने भी ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं.

इसराइल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने टेलीग्राम पर लिखा, “कुछ देर पहले, इसराइली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया.”

इसमें हताहतों या हमलों की सटीक जगह के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने तीन शहरों में धमाकों की ख़बरें दी हैं.

By admin