• Wed. Feb 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई परंपराओं की दीवार क्यों तोड़ी

Byadmin

Feb 25, 2026


पीएम मोदी और नेतन्याहू

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर इसराइल पहुंचे हैं और एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने उनका स्वागत किया है

इसराइल के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय विदेश नीति की पुरानी पंरपराओं को तोड़ने वाले साबित हुए हैं.

भारत की विदेश नीति में कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह इसराइल को लेकर इतना खुलकर सामने नहीं आया.

17 सितंबर 1950 को भारत ने इसराइल को संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी थी. इसके बाद से किसी प्रधानमंत्री ने इसराइल का दौरा नहीं किया था. यानी क़रीब 76 साल बाद जुलाई 2017 में नरेंद्र मोदी इसराइल दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने. यानी मोदी ने इसराइल नहीं जाने की परंपरा तोड़ी.

2017 में मोदी जब इसराइल गए तो कूटनीतिक परंपरा से अलग क़दम उठाते हुए रामल्ला में फ़लस्तीनी प्राधिकरण की अनदेखी की, जो नेतन्याहू के यरूशलम स्थित परिसर से मुश्किल से 30 मिनट की दूरी पर है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin