• Fri. Feb 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल में पीएम मोदी के भाषण में ग़ज़ा की तकलीफ़ों का ज़िक्र नहीं होने पर सवाल

Byadmin

Feb 27, 2026


मोदी और बिन्यामिन नेतन्याहू

इमेज स्रोत, PIB/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी की यह दूसरी इसराइल यात्रा थी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसराइल यात्रा के बाद दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया. इसमें कुल 42 बिंदु थे, जिनमें रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य और कई अन्य मुद्दों को शामिल किया गया.

इसमें दोनों देशों की सरकारों के अलग‑अलग मंत्रालयों और विभागों के बीच 17 समझौते किए गए और 10 घोषणाएँ भी की गईं. पीएम मोदी की इस यात्रा में यह भी स्पष्ट दिखाई दिया कि भारत ने इसराइल का खुलकर साथ दिया.

इसराइल की संसद कनेसेट में भाषण देते हुए मोदी ने कहा, ‘भारत इसराइल के साथ है. मज़बूती से, पूरे विश्वास के साथ, इस समय भी और आगे भी.”

यह बात उन्होंने 7 अक्तूबर, 2023 को हुए हमास के ”निर्दयी आतंकी हमले” के संदर्भ में कही, जिसमें करीब 1,200 लोगों की मौत हुई और 250 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाया गया.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin