• Sat. Apr 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इस्लामाबाद वार्ता: अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडलों में कौन-कौन शामिल हैं?

Byadmin

Apr 11, 2026


दो हफ़्ते के युद्धविराम के एलान के बाद पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता हो रही है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दो हफ़्ते के युद्धविराम के एलान के बाद पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता हो रही है

पढ़ने का समय: 12 मिनट

अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है, जिसे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने स्थायी युद्धविराम की दिशा में एक “कठिन कदम” बताया है.

मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा. नूर ख़ान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, ईरानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत पाकिस्तान के उप विदेश मंत्री इसहाक़ डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने किया.

अमेरिकी वार्ता दल का नेतृत्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं.

इसी बीच, शुक्रवार रात को शहबाज़ शरीफ ने कहा कि मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान पूरी ईमानदारी से बातचीत को सफल बनाने की कोशिश करेगा.

इसी बीच, शुक्रवार रात को शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान पूरी ईमानदारी से बातचीत को सफल बनाने की कोशिश करेगा.

By admin