• Thu. May 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इस अमेरिकी सीनेटर की किस बात से ख़फ़ा हैं पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूज़र्स

Byadmin

May 28, 2026


अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान-अमेरिका विवाद में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं

इमेज स्रोत, Tom Williams/CQ-Roll Call, Inc via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान-अमेरिका विवाद में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान-अमेरिका विवाद में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठाते हुए इस बात पर ज़ोर दिया है कि पाकिस्तान अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने की राष्ट्रपति ट्रंप की मांग का जवाब दे.

विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर अमेरिकी सीनेटर के इस हालिया बयान के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर उनकी काफ़ी आलोचना हो रही है.

ध्यान रहे कि एक ऐसे ही बयान की वजह से दो दिन पहले भी पाकिस्तान के सोशल मीडिया में ग्राहम की आलोचना हुई थी.

उन्होंने कहा था, “ईरान के साथ बातचीत के ज़रिए विवाद ख़त्म होने पर इसके नतीजे में अगर क्षेत्र के अरब और मुस्लिम सहयोगी अब्राहम समझौतों में शामिल हो जाएं तो यह मध्य पूर्व के इतिहास के लिए सबसे प्रभावी समझौता होगा.”

ग्राहम ने इस सिलसिले में सऊदी अरब, क़तर और पाकिस्तान की चर्चा की थी और अपने संदेश में चेतावनी दी थी कि अगर इन देशों ने ऐसा नहीं किया तो “हमारे भविष्य के संबंधों के लिए इसके गंभीर परिणाम होंगे.”

By admin