• Wed. Apr 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी ड्रोनों ने अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में ताक़त की परिभाषा कैसे बदल दी?

Byadmin

Apr 22, 2026


शाहेद 136

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शाहेद 136 ड्रोन ईरानी उद्योग द्वारा विकसित नवीनतम तकनीक है

ईरान और अमेरिका-इसराइल गठबंधन के बीच जारी टकराव के बीच, सैन्य विशेषज्ञ अकरम ख़रीफ़ की एक किताब आई है- ‘अंडर द शैडो ऑफ़ अ विटनेस’.

इसमें उन्होंने ईरान में ड्रोन इंडस्ट्री की शुरुआत और उसके विकास की पड़ताल की है. उन्होंने ईरान की उस रणनीति का ज़िक्र किया है, जिसकी वजह से वह अमेरिकी पाबंदियों का सामना कर सका और ग्लोबल मिलिट्री इंडस्ट्री में एक अहम खिलाड़ी बन गया.

ईरानी ड्रोन का पहली बार ज़िक्र इसराइल सीमा पर हिज़्बुल्लाह की गतिविधियों से जुड़ी सैन्य रिपोर्टों में सामने आया. बाद में यमन में हूतियों के इस्तेमाल किए गए ड्रोन के मलबे की जांच के बाद इनका संबंध ईरानी मैन्युफ़ैक्चरिंग से जोड़ा गया.

लेकिन सितंबर 2022 में दुनिया इस हैरान कर देने वाली ख़बर से जागी कि ईरान, रूसी सेना को ड्रोन तकनीक दे रहा है. इसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीएव के आसमान में उड़ते गेरानियम-2 (शाहिद-136) ड्रोन की पहली तस्वीरें सामने आईं.

By admin