• Mon. Mar 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी मीडिया ने नया सुप्रीम लीडर चुने जाने का किया दावा, जानिए कौन हो सकता है?

Byadmin

Mar 9, 2026


आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइल-अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई थी

पढ़ने का समय: 8 मिनट

ईरान की राजधानी तेहरान में एक तेल डिपो पर हुए हमले के बाद भीषण आग लगी हुई है और शहर में घना धुआं छा गया है.

इसी बीच ईरानी मीडिया में ख़बर आ रही है कि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की जगह नए सर्वोच्च नेता पर फ़ैसला लगभग हो चुका है.

बीबीसी फ़ारसी ने मेहर समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि ईरान की असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के सदस्य अहमद आलमोलहोदा ने कहा है कि अगले नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए नेता का चयन कर लिया गया है.

आलमोलहोदा ने कहा कि अब सब कुछ असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के सचिवालय के प्रमुख हुसैनी बुशेहरी पर निर्भर है, जो इस फ़ैसले की सार्वजनिक घोषणा करेंगे.

By admin