• Sun. Mar 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी युद्धपोत का वीडियो बनाने के आरोप में कोच्चि में दो पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Byadmin

Mar 8, 2026


आईएएनएस, कोच्चि। एक प्रमुख राष्ट्रीय टीवी चैनल के दो पत्रकारों को कोच्चि के मट्टनचेरी घाट के पास खड़े एक ईरानी युद्धपोत की तस्वीरें लेने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर केरल तट पर लंगर डाले जहाजों की तस्वीरें या वीडियो रिकार्डिंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गिरफ्तार पत्रकारों के साथ ही उस नाव के चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है, जिसमें सवार होकर वे युद्धपोत के पास गए थे। अधिकारियों के अनुसार, पत्रकारों ने ईरानी युद्धपोत आइरिस लावन की तस्वीरें लेने का प्रयास किया, जो वर्तमान में कोच्चि तट के पास खड़ा है।

इससे पहले मीडिया टीम ने क्षेत्र की सुरक्षा कर रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) कर्मियों से संपर्क कर युद्धपोत की तस्वीरें लेने की अनुमति मांगी थी।

By admin