• Sat. Mar 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी युद्धपोत को डुबोने को लेकर उठ रहे सवालों पर तथ्य, क़ानून क्या कहता है?

Byadmin

Mar 7, 2026


अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो के इस स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने 4 मार्च 2026 को श्रीलंका के तट से दूर, हिंद महासागर में ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' के समर्थन में ईरानी फ़्रिगेट IRIS डेना को डुबो दिया

इमेज स्रोत, U.S. Department of Defense via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो के इस स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने 4 मार्च 2026 को श्रीलंका के तट से दूर, हिंद महासागर में ऑपरेशन ‘एपिक फ़्यूरी’ के समर्थन में ईरानी फ़्रिगेट आईआरआईएस डेना को डुबो दिया

चार मार्च, बुधवार को अमेरिका ने एक वीडियो जारी किया और बताया कि उसकी एक पनडुब्बी ने हिन्द महासागर में ईरान के एक युद्धपोत पर हमला किया और उसे डुबो दिया.

बीबीसी सिंहला को दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़ यह हमला बुधवार को दक्षिण श्रीलंका के शहर गॉल के पास सुबह क़रीब पांच बजे हुआ.

श्रीलंका की सरकार ने बताया कि अब तक 32 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है, वहीं और 84 शव पाए गए हैं और बाकियों के लिए तलाश जारी है.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के मुताबिक़ इस जहाज़ का नाम था ‘देना’ जिस पर लगभग 130 क्रू मेंबर्स सवार थे. उन्होंने यह भी बताया कि यह जहाज़ भारतीय नौसेना के न्यौते पर आया था और इसे बिना किसी वॉर्निंग के डुबो दिया गया.

By admin