• Mon. Apr 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी ससंद के स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने बताया ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत में कहां फंसा है पेच

Byadmin

Apr 20, 2026


मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ़ और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा था

पढ़ने का समय: 8 मिनट

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने का कोई फ़ैसला नहीं किया है.

वहीं अमेरिका ने कहा है कि वह इस बातचीत में शामिल होगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल इस्लामबाद जाएगा.

उधर, पाकिस्तान में वार्ता को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अमेरिका ने युद्धविराम की शुरुआत से ही उसका उल्लंघन किया.”

इस्माइल बक़ाई ने चेतावनी दी, “ईरान कोई समयसीमा या अल्टीमेटम स्वीकार नहीं करेगा और अगर अमेरिका या इसराइल कोई क़दम उठाते हैं तो ईरान ताक़तवर जवाब देगा.”

By admin