• Sun. Mar 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर बयां किया खौफनाक मंजर

Byadmin

Mar 1, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। हालांकि, सिंधु ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को जानकारी दी है कि वह और उनकी टीम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एक्स पर पीवी सिंधु ने लिखा, ‘अभी जो कुछ भी हो रहा है, उसे समझना मुश्किल है। ऊपर हो रहे इंटरसेप्शन की आवाजें सुनना और हालात को इतनी तेजी से बिगड़ते देखना वाकई डरावना है। कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, और दुख की बात है कि यही वास्तविकता है। दुबई एक ऐसा शहर है जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं और यह हमेशा सुरक्षित महसूस होता था, इसीलिए इसे देख पाना और भी कठिन है।’

पीवी सिंधु ने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

पीवी ने बताया कि, ‘संदेश भेजकर हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद; इसका मेरे लिए बहुत महत्व है। मैं अभी सुरक्षित हूं, अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं, और ईरान के साथ युद्ध की स्थिति में लगातार बदलाव के बावजूद हम ठीक हैं। हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं, हम सभी बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि यह स्थिति जल्द ही खत्म हो जाए।’

गौरतलब है कि, देश भर की एयरलाइंस को उड़ानें बदलनी पड़ीं या रद करनी पड़ीं, और हवाई अड्डों ने फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए। एयर इंडिया और इंडिगो दोनों ने कहा कि वे विमानन अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

By admin