• Thu. Apr 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम में क्या चीन का भी रोल है?

Byadmin

Apr 9, 2026


चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने चीन की भूमिका पर जवाब दिया है (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 5 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका के दो हफ़्ते के युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका की चर्चा हो रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्धविराम में चीन की भूमिका को स्वीकार किया है.

समाचार एजेंसी एएफ़पी से बातचीत में ट्रंप ने कहा है कि उनका मानना है कि चीन ने ईरान को बातचीत के लिए मनाया है.

साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि तेहरान के संवर्धित यूरेनियम का “पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा.”

वहीं चीन ने कहा है कि वो खाड़ी और मध्य पूर्व में शांति और सुरक्षा बहाल करने में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा.

मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान की पूरी सभ्यता को मिटाने की धमकी दी थी लेकिन देर रात उन्होंने दो हफ़्ते के युद्धविराम की घोषणा की.

By admin