• Mon. Mar 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान का पड़ोसी इस्‍लामी देशों पर हमले करने का क्या मक़सद हो सकता है?

Byadmin

Mar 2, 2026


एक मार्च, 2026 को दुबई में कथित ईरानी हमले के बाद जेबेल अली बंदरगाह से उठते धुएं के सामने से गुज़रती एक मेट्रो ट्रेन

इमेज स्रोत, Fadel SENNA / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, एक मार्च, 2026 को दुबई में कथित ईरानी हमले के बाद जेबेल अली बंदरगाह से उठते धुएं के सामने से गुज़रती एक मेट्रो ट्रेन

अमेरिका और इसराइल के शनिवार, 28 फ़रवरी को ईरान पर हमला करने के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने मध्य-पूर्व में कई इस्‍लामी देशों पर हमले किए.

ये देश ईरान के इसलिए निशाने पर आए क्योंकि वहाँ अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं. इन्होंने अमेरिका-इसराइल की ईरान के ख़िलाफ़ की गई साझा कार्रवाई में मदद की थी.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि ईरान आत्मरक्षा के लिए सभी सैन्य तरीक़ों का इस्तेमाल करेगा.

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने अपने बयान में कहा कि ईरान अमेरिका-इसराइल के हमलों की जवाबी कार्रवाई में ‘ट्रूथफुल प्रॉमिस 4’ अभियान के तहत अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बना रहा है.

By admin