• Fri. Feb 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान का परमाणु हथियार कार्यक्रम क्या अब भी पश्चिमी एशिया के लिए ख़तरा बना हुआ है?

Byadmin

Feb 27, 2026


ईरान की राजधानी तेहरान में लगा एक पोस्टर जून 2025 में इसराइली हमलों और यूरेनियम एनरिचमेंट उपकरणों को दिखा रहा है.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान की राजधानी तेहरान में लगा एक पोस्टर जून 2025 में इसराइली हमलों और यूरेनियम एनरिचमेंट उपकरणों को दिखा रहा है.

ईरान का परमाणु कार्यक्रम एक बार फिर चर्चा में है.

अमेरिका ने इस क्षेत्र में अपने विमान और युद्धपोत तैनात कर दिए हैं.

माना जा रहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता तो अमेरिका उसके ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई कर सकता है.

19 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर कोई ‘सार्थक समझौता’ नहीं हुआ, तो ‘ख़राब बातें’ होंगी.

उन्होंने अपना रुख़ दोहराते हुए कहा, ”ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता. यह बहुत सीधी बात है. अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होंगे तो मध्य पूर्व में शांति संभव नहीं है.”

By admin