• Fri. Mar 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान का सुप्रीम लीडर बनने की रेस में शामिल मोजतबा ख़ामेनेई कौन हैं?

Byadmin

Mar 6, 2026


मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान के सुप्रीम लीडर पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है

इमेज स्रोत, Tasnim News Agency

इमेज कैप्शन, मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान के सुप्रीम लीडर पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है

अमेरिका इसराइल के हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद, कई लोगों ने सवाल किया कि क्या उनका ताकतवर बेटा मोजतबा ख़ामेनेई भी मारा गया है.

कई दिनों तक मोजतबा के बारे में कोई ख़बर नहीं आई. लेकिन तीन मार्च को ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि मोजतबा ज़िंदा हैं और देश के ‘महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह मशविरा और समीक्षा’ में लगे हुए हैं.

हालांकि, वह अभी तक सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो ईरानी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अब मोजतबा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. हालांकि ऐसे दावों की पुष्टि करना मुश्किल है.

ईरान के अगले नेता के चुनाव की ज़िम्मेदारी असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स नाम की 88 सदस्यीय वाली धार्मिक संस्था की है.

By admin