• Tue. Mar 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान की ज़मीन पर ग्राउंड ऑपरेशन के लिए क्या अपने सैनिक उतारेंगे ट्रंप

Byadmin

Mar 3, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

इमेज कैप्शन, अमेरिका-इसराइल के ईरान पर हमले के चार दिन बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि इस युद्ध में अमेरिका का लक्ष्य क्या है?

अमेरिका-इसराइल के ईरान के साथ युद्ध को आज चार दिन हो चुके हैं.

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद भी दोनों तरफ़ से हमले जारी हैं.

आगे इस युद्ध की तस्वीर क्या होगी, यह अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध से क्या हासिल करना चाहते हैं और इसे किस तरह ख़त्म करना चाहते हैं, इस पर उनके संकेत अब तक बदलते रहे हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सार्वजनिक बयानों और साक्षात्कारों में अलग-अलग प्राथमिकताएँ और लक्ष्य सामने रखे हैं.

By admin