• Tue. Mar 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान की टॉप लीडरशिप में शामिल अली लारिजानी की मौत का इसराइल ने किया दावा

Byadmin

Mar 17, 2026


अली लारिजानी

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अली लारिजानी मई 2008 से मई 2020 तक 12 साल तक ईरान की संसद के स्पीकर रहे

पढ़ने का समय: 5 मिनट

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने दावा किया है कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी की मौत हो गई है.

रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि उन्हें रात भर चले इसराइली हमलों के बाद ईरान के इस शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के मारे जाने की जानकारी दी गई है.

लारिजानी को बीते शुक्रवार को तेहरान में क़ुद्स डे मार्च में देखा गया था.

हालांकि, ईरान ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि लारिजानी मारे गए हैं या घायल हुए हैं.

इसराइली मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अली लारीजानी और उनके बेटे एक अपार्टमेंट में छिपे हुए थे जहां उन पर हमला किया गया.

By admin