• Thu. Mar 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान की ना-नुकर के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, ‘जल्द सीरियस हो जाएं वरना देर हो जाएगी’

Byadmin

Mar 26, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, WATSON / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को जल्दी गंभीर होना होगा, वरना बहुत देर हो जाएगी, फिर वापसी का रास्ता नहीं बचेगा

पढ़ने का समय: 4 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ दिनों से लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी ईरान से बातचीत हो रही है. लेकिन दूसरी ओर ईरान अमेरिका के प्रस्ताव को कभी ख़ारिज करता है तो कभी कहता है कि हमसे अमेरिका की कोई बातचीत नहीं है.

साथ ही ईरान यह भी कह रहा है कि उसकी वजह से ट्रंप को ‘बातचीत’ के रास्ते पर आना पड़ा है.

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि उन्हें (ईरान) जल्दी गंभीर होना होगा, वरना बहुत देर हो जाएगी, फिर वापसी का रास्ता नहीं बचेगा.

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हाल ही में एक 15 सूत्रीय पीस प्लान का प्रस्ताव दिया था.

लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री ने यह ज़रूर कहा था कि ईरान के टॉप लीडर ‘अलग-अलग प्रस्तावों’ पर विचार कर रहे हैं. जबकि बाद में ईरान की ओर से पांच शर्तें सामने आईं.

By admin