• Mon. Mar 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान की मिसाइलें क्या यूरोप तक पहुंच सकती हैं?

Byadmin

Mar 23, 2026


ईरान से दागी गई एक मिसाइल की तस्वीर, मध्य गज़ा पट्टी के बुरेजी  शरणार्थी शिविर के ऊपर आसमान में ली गई है

इमेज स्रोत, Eyad Baba / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान से दागी गई मिसाइल की तस्वीर मध्य गज़ा पट्टी के बुरेजी शरणार्थी शिविर के ऊपर आसमान में ली गई है

ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर स्थित अमेरिका-ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य अड्डे की ओर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. ईरान की इस कार्रवाई को मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बढ़ने का संकेत माना जा रहा है.

हालांकि निशाने पर लिए गए ठिकानों पर हमला नहीं हो सका, लेकिन इसराइल डिफ़ेंस फोर्स का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार इस तरह की लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है.

ईरान ने अब तक आधिकारिक रूप से मिसाइल दागने की पुष्टि नहीं की है और ईरानी मीडिया ने अपनी रिपोर्टिंग में ज्यादातर विदेशी स्रोतों का हवाला दिया है.

विशेषज्ञ अब इस असफल हमले के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि इसका संभावित लक्ष्यों के दायरे पर क्या असर पड़ सकता है.

क्या भविष्य में बर्लिन, पेरिस और लंदन जैसे यूरोप के शहर भी निशाने पर आ सकते हैं?

By admin