• Sun. Mar 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान की मिसाइलों ने कैसे दिया इसराइली सुरक्षा को चकमा, शुरू हुई जांच

Byadmin

Mar 22, 2026


डिमोना में ईरानी हमले से बहुत नुक़सान हुआ है

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, डिमोना में ईरानी हमले से बहुत नुक़सान हुआ है

इसराइल में ‘परमाणु ठिकाने’ के पास स्थित दक्षिणी इसराइली क्षेत्र के दो शहरों पर ईरानी मिसाइल हमलों में 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इसराइल के आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम बैलिस्टिक मिसाइलों के इन शहरों पर गिरने के बाद अरद में 84 और डिमोना में 78 लोगों का इलाज किया जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का कहना है कि उसे डिमोना से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित ‘परमाणु अनुसंधान’ केंद्र को किसी तरह के नुक़सान की जानकारी नहीं है.

इससे पहले ईरान के सरकारी टेलीविज़न ने कहा था कि ये हमले शनिवार को ईरान के नतांज़ परमाणु संयंत्र पर हुए हमले के जवाब में किए गए हैं.

आपात सेवाओं के अनुसार, रविवार को तेल अवीव पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए.

By admin