• Tue. Mar 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के सामने क्या चुनौतियाँ हैं, कैसे करेंगे वो अस्तित्व की जंग का सामना?

Byadmin

Mar 10, 2026


56 साल के मोजतबा ख़ामेनेई उनके पिता के बाद सुप्रीम लीडर बने है

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, 56 साल के मोजतबा ख़ामेनेई उनके पिता के बाद सुप्रीम लीडर बने है

एक ऐसा नेता ईरान की सत्ता का ताज पहनने जा रहा है, जिसका कभी पूरी तरह से परीक्षा से गुज़रना नहीं हुआ है. यह ऐसे समय होने जा रहा है, जब ईरान की धर्मतांत्रिक सरकार पिछले पाँच दशकों में अपनी सबसे बड़ी परीक्षा का सामना कर रही है.

इसराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के शुरुआती दौर में ही पिता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की वजह से मोजतबा ख़ामेनेई को मानो सत्ता के शीर्ष तक खींच लिया गया है.

लेकिन 1979 की क्रांति के बाद ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर बनने जा रहे मोजतबा ख़ामेनेई के सामने जंग अस्तित्व की है.

88 शिया मुस्लिम धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों की सभा द्वारा उनके चयन का एलान होते ही इस्लामी क्रांति के अनुयायियों की बड़ी भीड़ सड़कों पर उतर आई थी. ये भीड़ ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगा रही थी.

ईरान के सभी सुरक्षा बलों ने अपने नए कमांडर-इन-चीफ की ‘खून के आखिरी क़तरे तक’ सेवा करने की शपथ ली.

By admin