• Sat. Jul 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में इतनी देरी क्यों हुई, इतने दिनों तक शव कैसे रखा गया?

Byadmin

Jul 4, 2026


अली ख़ामनेई

इमेज स्रोत, Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, शुक्रवार को अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत को तेहरान की मस्जिद में रखा गया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

फ़रवरी में अमेरिका और इसराइल के हवाई हमलों में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों अंतिम विदाई की रस्में क़रीब चार महीने बाद शुक्रवार को शुरू हुईं.

बीते 13 जून को ईरान ने अंतिम विदाई की रस्मों का शेड्यूल बताया था जो तीन जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा. उम्मीद है कि चार जुलाई को कई देशों के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि सेरेमनी में शामिल होंगे.

शुक्रवार को ईरानी झंडे वाले ताबूत में अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के तीन सदस्यों को ‘ग्रैंड मोसाल्ला’ में ले जाया गया है.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, अंतिम विदाई की रस्में तेहरान के एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र, इमाम खुमैनी मस्जिद में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है. अंतिम विदाई से पहले के समारोह में काले कपड़े पहने लोगों की भीड़ दिखी, जबकि ताबूत को लाल फूलों और हवा में लटकी सफेद तितलियों के बीच रखा गया.

ईरान इस अंतिम विदाई समारोहों को सिर्फ़ एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि जंग के बाद अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक ताक़त के बड़े प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहा है.

By admin