• Sun. Nov 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के मिसाइल ठिकानों के पास बड़े निर्माण के संकेत, सैटेलाइट तस्वीरों से क्या पता चला?

Byadmin

Nov 8, 2026


सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाई देता ईरानी सैन्य बेस
इमेज कैप्शन, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाई देता ईरानी सैन्य बेस

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान अपने दो बड़े मिसाइल ठिकानों के पास बड़े पैमाने पर नया निर्माण कार्य कर रहा है.

इस साथ ही, वो कई महीनों तक चले अमेरिकी और इसराइली हवाई हमलों में क्षतिग्रस्त हुए सैन्य ठिकानों की मरम्मत भी कर रहा है.

ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसी यानी एमएआईएआर के विशेषज्ञों ने सैटेलाइट तस्वीरों की समीक्षा के बाद, बीबीसी वेरिफ़ाई को इसकी जानकारी दी है.

एजेंसी ने बताया कि नवंबर में ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में तेहरान के पास करज स्थित गारमदारेह सैन्य ठिकाने और उत्तर में स्थित शाहरूद बेस पर खुदाई और नई इमारतों के निर्माण कार्य के संकेत दिखाई दिए हैं.

12 ठिकानों पर मरम्मत के संकेत

इसके अलावा, “कम से कम 12 अन्य सैन्य ठिकानों में भी मरम्मत के संकेत मिले हैं. इनमें मिसाइल कॉम्प्लेक्स और हवाई अड्डे शामिल हैं.”

By admin